Monday, 20 February 2017

फरीदा जलाल की मौत की अफवाह हुई वायरल, तो एक्ट्रैस ने ट्विटर पर दिया ये करारा जवाब


ऐसी झूठी खबरों पर करारा जवाब तो बनता है।
दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, हनी सिंह की मौत की झूठी अफवाहों के बाद अब बेहद खूबसूरत एक्ट्रैस फरीदा जलाल भी इन अफवाहों का शिकार बन गई। कल रात को सोशल मीडिया पर फरीदा जलाल की मौत की अफवाह वायरल हो गई थी। मैं खुद बार बार सोशल मीडिया पर जाकर ये चैक कर रही थी कि प्लीज, ये खबर झूठ हो।
और ऐसा ही हुआ। ये सब अफवाह निकली। फरीदा जलाल शुरूआत में तो इस खबर पर खूब हंसी। लेकिन उनका फोन बजने से बंद ही नहीं हो रहा था और हर कोई उनसे यही सवाल कर रहा था। तब जाकर फरीदा जलाल ने खुद ट्विटर पर जाकर ट्वीट किया और ये झूठी अफवाहें फैलाने वालों को करारा जवाब दिया।